Friday, September 4, 2026

नगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने की घोषणा पर जताया आभार

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय का कैंपस नगर स्थित शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए जाने की शासकीय घोषणा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधायक राजकुमार ठुकराल का उनके आवास पर स्वागत कर अभिनंदन किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार भी किया गया।

शासन का आभार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुमाऊं संयोजक रचित सिंह ने कहा कि एबीवीपी रुद्रपुर महाविद्यालय को कुमाऊं विवि का कैम्पस बनाने की मांग लम्बे समय से कर रही थी। विधायक राजकुमार ठुकराल ने एबीवीपी की मांग का समर्थन करते हुए इस मांग को उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। जिसके फलस्वरूप रुद्रपुर में कुमाऊं विवि का कैम्पस खोलने की घोषणा हुयी है। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर में कुमाऊं विवि का कैम्पस बनना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्रों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संयोजक विपिन पाण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता, नगर प्रमुख राहुल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष आकाश जग्गा, आकाश बठला, सौरभ राठौर, अनुज त्रिवेदी, अनुज नौटियाल, दीपक भट्ट, संजू शर्मा, नमन शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.