Saturday, September 5, 2026

नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर बने विनोद भुसरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत के मिशन के तहत जन जागरूकता में जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए विनोद भुसरी को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। विनोद भुसरी पूर्व में आढ़ती एसोसोसिशन के प्रेसिडेंट, नगर पालिका परिषद के वॉइस चेयरमैन, पूर्व सभासद,रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट शिशु मंदिर के संस्थापक सहित अन्य कई पदों पर विराजमान रह चुके है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा ने विनोद भुसरी को नियुक्ति पत्र दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर को और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाने के निर्देश दिए गए थे जिसके चलते विनोद भुसरी को नगर पालिका गदरपुर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वह शहर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे जिससे शहर के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में चल रहे सर्वेक्षण कार्य में नगर पालिका को स्वच्छता के लिए अच्छे अंक मिल सकेंगे। विनोद भुसरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन एक जन आंदोलन है और उसकी सफलता इस बात में ही सुनिश्चित है कि जन समुदाय न केवल स्वयं स्वच्छ रहे,अपितु स्वच्छता के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रमों में भी सहभागिता करें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए महती आवश्यकता है कि आमजन का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति यदि स्वच्छता के लिए प्रयासरत होंगे और लोगों को जागरूक करेंगे तो तय है कि हम स्वच्छ भारत का निर्माण कर पाएंगे और अपने शहर को भी स्वच्छ बना पाएंगे। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने पर शासन सहित पालिका का आभार व्यक्त किया। वही विनोद भुसरी के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद शहर के सामाजिक, राजनीतिक और अन्य संगठनों के सैकड़ो लोगों ने उन्हें बधाइयां दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.