Friday, September 4, 2026

नगर आयुक्त के आदेश पर पकड़े गए आवारा पशु

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम के मुख्य आयुक्त विशाल मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम की टीम ने 100 शूकरों को पकड़कर शहर के बाहर छोड़ दिया गया। नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं और सड़कों पर घूमने वाले शूकरों की समस्या से जूझ रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सड़क पर घूमने वाले इन पशुओं को पकड़ने का अभियान आरम्भ कर दिया।

शहर व आसपास क्षेत्र में अभियान चलाकर 100 शूकर पकड़े गए । सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आबादी क्षेत्र के भीतर ऐसे आवारा पशु दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने के साथ लोगों के घरों में घुसकर परेशानी खड़ी कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त गोस्वामी के मुताबिक पर्यावरण और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में आवारा पशुओं को नियंत्रित करना अति आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.