भोंपूराम खबरी। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने सभी थानों की वार्षिक समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए हैं कि सभी थानों में जो भी 303 राइफल उपलब्ध है, सभी थाने उक्त सभी राइफलो को तत्काल पुलिस लाइन में जमा कराएंगे और उसके स्थान पर पुलिस लाइन से एसएलआर राइफल प्राप्त करेंगे, एसएसपी द्वारा इसके लिए 01 जनवरी तक का समय दिया गया है lविगत दिनों देहरादून में हुई पुलिस मंथन में भी पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे l जो थाना प्रभारी इस आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l




