Friday, September 4, 2026

धूल में लठ मारने से कुछ नहीं होगा कर्म करो नेताजी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- इस कोरोना काल में कुछ ऐसे नेताजी हैं जो सिर्फ धूल में लठ मार रहे हैं, कर्म के नाम पर इनके पास कुछ भी नहीं है बावजूद इसके यह मसीहा बनने का प्रयास कर रहे हैं ।रुद्रपुर की प्रमुख विपक्षी पार्टी के एक दिग्गज नेता जी ने गत दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दिया था उसके बाद उन्होंने यह कहा था कि कोरोना काल में वह दिन दोपहर और रात को जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है, और खुद को उन्होंने जनता का सेवक बताते हुए अपना उदाहरण दिया था ।लेकिन यह जनता के सेवक इन दिनों ना तो फोन पर नजर आ रहे हैं और ना ही किसी ऐसे स्थल पर जहां उनकी आवश्यकता है। पिछले कई दिनों से चाहे वह शरद मिश्रा हो अथवा राम अवतार या देव सिंह हो अथवा अन्य । तमाम लोगों ने उनसे फोन पर संपर्क कर इस कोरोना कॉल में राहत की आस लगाई ,लेकिन राहत तो दूर की बात वहां से फोन पर हाय हेलो भी नहीं हो पाई। ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि ऐसे नेतागण इस विपदा काल में कितने लोगों का भला कर सकते हैं और नहीं राजनीति को चमकाने के लिए किस स्तर तक जा सकते हैं। माना जा सकता है की राजनीति में हर दांव पेंच अपनाना चाहिए। लेकिन ऐसे समय पर यदि कोई आपदा में भी अवसर ढूंढता हो तो उसे क्या संज्ञा देनी चाहिए यह जनता जानती है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.