Saturday, September 5, 2026

धूमधाम से मना भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बाँधने का शुभ योग रविवार को सुबह 05:50 से लेकर शाम के 05:58 तक का था।

सुबह लोगाें ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पूर्व बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वस्थ्य और यश के लिए प्रार्थना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और रक्षा सूत्र के रूप में राखी बाँधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के मौके पर शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदारी जमकर की। सुबह ही बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची तो कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवायी। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चाें में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस अवसर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर उनको मिठाई खिलाईं। भाइयों ने बहनों को रक्षा बांधने के बदले उनकी रक्षा का बचन देकर उन्हें उपहार भी दिए। वहीं अधिकांश बहनों ने अपने भाइयों के रक्षासूत्र बाँधने से पूर्व शहर के देवालयों में जाकर भी अपने भाइयों की दीर्घायु की प्रार्थना की और साथ ही भगवान की प्रतिमाओं पर भी राखी बाँधी। वहीं त्योहार के कारण बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी खासी भीड़ रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.