Friday, September 4, 2026

धीरेन्द्र मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर किया फल वितरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किए व उनके शीघ्र दीर्घायु होने की कामना की। धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और उनका प्रयास है यह हर व्यक्ति तक जन सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा का जगह-जगह केक काटकर जन्मदिन मनाया गया गांधी पार्क विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा धीरेंद्र मिश्रा के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धीरेंद्र मिश्रा को फोन पर जन्मदिन की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । युवा भाजपा नेता विकास शर्मा के कार्यालय पर भी धीरेंद्र मिश्रा का शॉल उड़ाकर व केक काटकर जन्मदिन मनाया कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से भी स्वागत भी किया उन्होंने कहा कि धीरेंद्र मिश्रा हमेशा भाजपा कि विकास कार्य योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाते हैं और सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मरीजों को फल वितरित कि दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान जिलाध्यक्ष से अरोड़ा, मेहर रामपाल मोहन तिवारी, हिमांशु शुक्ला गिरीश कुमार राकेश सिंह सुनील यादव सुशील चौहान सीपी शर्मा आदेश कुमार, रचित, चंदन सिंह सहित तमाम सहयोगी उन्हें बधाई दी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.