Friday, September 4, 2026

धार्मिक आयोजनों से मन में होता है नई उर्जा का संचार, ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । सुभाष कॉलोनी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया। एवं कई स्थानों तीन पानी डाम, मां वैष्णो देवी मंदिर, छतरपुर में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल बंटी कोली सूरज आर्य अजय पाल ज्ञान सिंह चौहान अमित रावत दुबे सतनाम सिंह पप्पू आदि लोग उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.