Friday, September 4, 2026

धरनारत उपनल कर्मियों को मिला कांग्रेस का समर्थन 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  गांधी पार्क मैदान में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
बुधवार को उपनल कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा,पूर्व कृषि मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे और पार्षद मोहन खेड़ा ने धरने में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपनल कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की उचित मांगों का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि 5 माह में उनकी समस्या का निस्तारण हो गया तो ठीक है वरना कांग्रेस की सरकार आते ही उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ज्ञात हो कि उपनल के विभिन्न घटक दल यह मांग कर रहे हैं कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का पालन किया जाए जिसके तहत समान कार्य और समान वेतन के लिए आदेशित किया गया है। इसके अतिरिक्त छंटनी किये गए कर्मचारियों को भी तत्काल बहाल किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उक्त निर्णय के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पिटीशन दाखिल की है जिसे वह वापस लिए जाने की मांग करते हैं।
इस अवसर मोर्चा के जिला संयोजक रितेश कुमार, प्रदेश संयोजक मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, बाबू पाल, उमाशंकर, तपन, आरती, तरुण हालदार, संदीप कुमार, कुलदीप, नवीन कापड़ी सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा और दर्जनों की संख्या में उपनल कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.