Saturday, September 5, 2026

धन बल की नही बल्कि जन बल की है लड़ाई: मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा द्वारा पैसे बांटने की वीडियो लीक होने के बाद रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें मीना शर्मा ने विपक्षियो पर चुनाव में धन और बल के प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह सामान्य परिवार की महिला है और उनके प्रतिद्वंदी चुनाव जीतने के लिए धन बल का प्रयोग कर रहे है। उन्होंने जनता से लोभ में न पड़ने की अपील की है साथ ही महिलाओं से भी सहयोग मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने बंगाली समाज को टिकट नही दिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा बंगाली समाज की अनदेखी करती है, बल्कि कांग्रेस ने गदरपुर से प्रेमानंद महाजन को टिकट दिया है। अपनी घोषणाओं में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बंगाली समाज के लिए कैम्प में गर्ल्स इंटर कालेज बनाया जायेगा, पहाड़गंज में कूड़े का पहाड़ हटाने, पुलिस की समस्याओं से निदान, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बाहरी क्षेत्रों की गाड़ियों को बाहर से बाईपास से निकलने की व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की बढोतरी, हितक सब्जी मंडी, नजूल नीति, रोजगार, बीजेपी में कम्पनी हुई बंद, स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने मीडिया को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की गुजारिश की। इस अवसर पर सुशील गाबा , संजय जुनेजा, मोहन आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.