Friday, September 4, 2026

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। NDA की राष्ट्रपति पद की उमीदवार द्रोपदी मुर्मू जिनकी ऐतिहासिक जीत तय है । आज विधायक शिव अरोरा के निर्देश पर उनके कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्टान्न वितरण कर जीत का जशन मनाया। निश्चित रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच व गरीब कल्याण के मूल मंत्र पर कार्य करने वाले प्रधानमंत्री ने आदिसवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के समान व जनजाति समाज को देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जो करोड़ो अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति के लिये गौरव का क्षण है । उड़ीसा में एक सामान्य परिवार में जन्मी सदैव समाज हित के संघर्ष करने वाली द्रोपदी मुर्मू का देश के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद को शुशोभित कर सकता है। देश मे आज चारो ओर हर्ष का विषय है कि आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति देश का मार्गदर्शन करेगी। इसके चलते विधायक कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया । इस दौरान, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, धीरेश गुप्ता, किरन विर्क, मोहित कक्कड़, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, ललित बिष्ट, सोनू अनेजा, अनिता बरेठा, विजय वाजपेयी, मयंक कक्कड़, विकास सागर, नमन चावला, मोहित चड्डा, विजय डे, कन्नू गुम्बर, शिव कुमार, हैपी सिंह, सोनू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.