Friday, September 4, 2026

दो युवकों की कलसा नदी में डूबने से मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। उत्तराखंड के भीमताल में दो युवकों के नदी में डूबने से मौत हो गयी। दोनों शुक्रवार से लापता थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिये। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोनगांव निवासी करन बिष्ट (21) व भीमताल के वार्ड नंबर-01 निवासी अभिषेक बृजवासी (16) शुक्रवार से लापता थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने मिल कर दोनों की तलाश के लिये अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि भीमताल से कुछ दूरी पर चांफी में कलसा नदी में दो शव तैर रहे हैं ।

मौके पर पहुँची पुलिस ने देख कि शव बेहद मुश्किल जगह में चट्टान के पास फंसे हुए थे। बमुश्किल शवों को बाहर निकाला गया। शवों की पहचान दोनों युवकों के रूप में की गयी। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों की मौत डूबने से हुई है। पुलिस को अनुमान है, कि दोनों नहाने के लिये नदी में गये और इस दौरान दोनों डूब गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.