Friday, September 4, 2026

दो मंजिला आवासीय में लगी भीषण आग, 14 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून के चकराता में एक गांव में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई. जिसमें एक दर्जन से अधिक पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई. सूचना पाकर क्षेत्रीय पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दो मंजिला आवासीय छानी में लगी भीषण आग

हादसा गुरुवार रात का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोठी के मशौक मजरे में स्थित दो आवासीय छानी में भीषण आग लग गई. जिसमें 14 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई. छानी में रखा अनाज भी जलकर रख हो गया. सूचना पाकर क्षेत्रीय पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.