Saturday, September 5, 2026

दो दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। उपराष्ट्रपति 31 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजकर 25 मिनट पर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद तीन बजकर 55 मिनट पर पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। चार से पांच बजे के बीच वह यूनिवर्सिटी में रहेंगे, जबकि पांच बजकर 20 मिनट पर राजभवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

एक सितंबर को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज पहुंचेंगे करीब एक घंटा वहां रुककर 11 बजकर 40 मिनट पर ऋषिकेश हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां 11 बजकर 55 मिनट पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 से एक बजे के बीच वह मेडिकल छात्र व स्टाफ से मुलाकात करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.