Saturday, September 5, 2026

दो अप्रैल को रुद्रपुर में गरजेंगे मोदी! तैयारियों में जुटी भाजपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर में दो अप्रैल को सभा हो सकती है। भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा और भाजपा के लोकसभा सभा सहप्रभारी विवेक सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है।

नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा पूरी तरह चुनाव में जुटी है। बताया जा रहा कि शुक्रवार रुद्रपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जब चुनावी सभा कर रहे थे तभी उनकी घंटी बज उठी, यह फोन केंद्रीय हाईकमान था, जिसमें उन्हें बताया कि कि दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। हालांकि यह खबर अभी भाजपा के सभी लोग तक भी नहीं पहुंची है। लेकिन कुछ बड़े दिग्गजों को इसकी पूरी जानकारी है।

आपको बता कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर में हर लोकसभा और विधानसभा में रैली हुई है। जिसका पूरा असर भी देखने को मिला है। भाजपा ने 2014 के बाद ऊधमसिंहनगर में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, तो विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस को बड़ी मात दी है। माना जा रहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का भाजपा प्रत्याशी को बढ़ा फायदा होगा।

मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का दो अप्रैल का कार्यक्रम आया है। जिसपर मंथन चल रहा है। कार्यक्रम इसी दिन होगा या आगे की तिथि निर्धारित होगी या कुछ समय बाद पता चल पायेगा। इधर सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा की मानें तो दो अप्रैल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम तय हो चुका है। लोकसभा सह संयोजक विवेक सक्सेना की मानें तो कार्यक्रम की सूचना आ चुकी है, जिसपर मंथन चल रहा है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.