Friday, September 4, 2026

दो अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Share

Advertisement

रुद्रपुर 26 सितंबर- उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला बैठक में दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई ।जिला सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 5 प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

जिला बैठक में दो अक्टूबर को रुद्रपुर में होने वाले उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला सम्मेलन को सफल बनाने की कवायद की गई ।यह सम्मेलन दो अक्टूबर को रुद्रा होटल सभागार में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश प्रभारी श्री सुभाष कोहली, प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़, प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग व चिमनलाल छाबड़ा तथा पंजाबी महिला सभा अध्यक्ष शिल्पी अरोरा शामिल होंगी।

जिला पंजाबी सभा के अध्यक्ष केवल बत्रा व जिला महामंत्री प्रीत ग्रोवर ने बताया कि बैठक में जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत काशीपुर नगर इकाई से विजय आहूजा, किला खेड़ा इकाई से प्रीत ग्रोवर, गदरपुर इकाई से सतीश अनेजा, रुद्रपुर इकाई से उमेश पसरीचा, किच्छा इकाई से हरविंदर सिंह चुघ तथा खटीमा नगर इकाई से दीपक ठुकराल सामंजस्य स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला सम्मेलन में जिले की सभी मुख्य इकाइयों,युवा व महिला इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री ,कोषाध्यक्ष के अलावा जिला स्थित प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

जिला महामंत्री ग्रोवर ने बताया कि पंजाबी महासभा को सक्रिय बनाने के लिए पूरे जनपद में नगर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके अलावा ब्लड कैंप व आयुष्मान कार्ड कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए हरविंदर सिंह चुघ को संयोजक बनाया गया ।ग्रोवर ने बताया कि पंजाबी महासभा का ब्लॉक स्तर पर गठन किया जाएगा ।  जिला बैठक में सरपरस्त नरेंद्र सिंह ग्रोवर,कोषाध्यक्ष विशाल फुटेला, सतीश अनेजा, सुरजीत बत्रा, विनोद ढींगरा, उमेश पसरीचा, हेमंत कालरा, विशाल ग्रोवर व विजय आहूजा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.