Saturday, September 5, 2026

दोस्तों संग घूमने आया युवक नदी में डूबा ,SDRF ने किया शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यहां सौंग नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया है।

दोस्तों संग घूमने आया युवक नदी में डूबा ,SDRF ने किया शव बरामद

घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को SDRF टीम को सूचित किया गया था कि छिद्दरवाला में एक युवक ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

दोस्तों संग घूमने आया युवक नदी में डूबा ,SDRF ने किया शव बरामद

उक्त सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.