Friday, September 4, 2026

देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 173 नए केस, 2 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चीन में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए है। जबकि इस दौरान 2 व्यक्ति की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर आई है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में आज भी कोरोना के 200 से कम नए केस सामने आए हैं।

देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 173 नए केस, 2 की मौत

 

वहीं चीन में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में तमाम तरह एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले 40 दिन भारत में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने की संभावना है। लिहाजा लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और पूरी तरह वैक्सीनेशन कराने की अपील की जा रही है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 2 व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 265 नए मामले सामने आए थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हुई थी। इससे पहले शनिवार को 226 नए केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को 243 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 92 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (2 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 173 नए केस सामने आए। इस दौरान 207 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 हजार 670 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 36 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.