Saturday, September 5, 2026

देश के रक्षक के रूप में याद रहेंगे जनरल रावत : चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित देश के 12 वीर सैनिकों के हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी मृतक वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि थल सेनाध्यक्ष के रूप में स्व. रावत ने देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी और उसके पश्चात सीडीएस जनरल पद पर रहते हुए भी उन्होंने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि देश स्व. रावत सहित सभी मृतक सैनिकों द्वारा देश रक्षा के लिए की गई सेवाओं को कभी नहीं भुला पायेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.