Friday, September 4, 2026

देखिये वीडियो: बोरबेल में तेंदुआ और कुत्ता एक साथ फँसे रहे पाइप में

Share

Advertisement

भोंपराम खबरी।  काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित गौरा फार्म के किसान आशुतोष कश्यप के होश तब फाख्ता हो गए जब सुबह सुबह उन्हें अपने खेत के बोर बेल में तेंदुआ फंसा हुआ दिखाई दिया। मौके पर तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुँची वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुए को पकड़े जाने से पूर्व ही वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। दरअसल कुंडा थाना अंतर्गत गौरा फार्म में आशुतोष कशयप का खेत है। आज जब सुबह वह अपने खेत पर पहुँचे तो बोरबेल के अंदर से आ रही दहाड़ सुनकर वह चौक गए। झांक कर देखा तो एक तेंदुआ बोरबेल के पाइप में फंसा हुआ था।

 

देखते ही देखते वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार भी अपनी टीम के साथ तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुँच गए, रेस्क्यू की तैयारी की ही जा रही थी कि इसी दौरान तेंदुआ पाइप से निकल कर बोर बेल को कौने में छिप कर बैठ गया। जैसे ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिये जाल फेंकने का प्रयास किया। तेंदुआ बोर बेल से छलांग मारकर बाहर निकल आया और देखते ही देखते जंगल की ओर भाग गया। उधर बताया जा रहा है कि कुत्ते का शिकार करते समय दोनों बोरबेल में कूद पड़े और पाइप में एक साथ फस गए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.