Saturday, September 5, 2026

देखिए वीडियो: यहां कुत्‍तों ने डॉक्‍टर को नोच-नोच कर मार डाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आज नमाज पढ़ने आए मेडिकल रोड निवासी डॉक्टर असद पर सर सैय्यद हाउस के पास सात आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने तब तक उन्हें नहीं छोड़ा ज़ब तक उनकी जान न निकल गई। असद की पत्नी सऊदी अरब में रहती हैं। उनको सूचना कर दी है।

 

बताया जा रहा है क‍ि डॉक्‍टर असद नमाज अदा करने के लिए कैंपस आए थे। वह पार्क में खड़े हुए थे कि अचानक कैंपस के अंदर ही रहने वाले कुत्‍तों का झुंड उनपर आकर टूट पड़ा। पहले तो डॉक्‍टर असद ने कुत्‍तों से बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद वह नीचे गिर गए। कुत्‍ते उन्‍हें तब तक नोचते रहे जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। घटना के बाद से कैंपस में सनसनी फैल गई।

यूपी में जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम और प्रशासन की ओर से ऐसे आवारा जाानवरों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। खानापूर्ति करने के लिए प्रशासन बीच में एक दो बार अभियान चला देता है। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सांड के हमले में भी इससे पहले कई लोगों की यूपी में जान जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.