भोंपूराम खबरी,दिल्ली। साकेत कोर्ट के गेट नंबर 307 पर मदनपुर खादर व जैतपुर गांव के दो पक्ष मारपीट के पुराने मामले को लेकर तारीख पर आए थे। जब वह गेट पर पहुंची तो दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होनी शुरू हो गई।
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर मारपीट शांत कराई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को साकेत थाने पर ले आई। वहीं दोनों पक्षों के तीन व्यक्तियों को मामूली चोट आइ है और उनका उपचार कराने के बाद छुट्टी दे गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।




