Friday, September 4, 2026

देखिए विडियो: रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रेलवे स्टेशन पर अचानक अजगर देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

विडियो स्रोत

शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.