Friday, September 4, 2026

देखिए विडियो: यहां मेथीशाह नाले में तिनके की तरह बही कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी:नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है. पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्र की नदी नाले उफान पर है.
नैनीताल जनपद के कालाढूंगी के मेथीशाह नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई हालांकि कार सवार दो युवक बाल बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार किस तरह देखते ही देखते नाले में बह गई गनीमत रही की उसमें सवार दोनों लोग से समय रहते खुद कर अपनी जान बचा ली।

दोनों लोग कार से नाला पार कर रहे थे और उनकी कार मलबे में फंस गई जिसके बाद पहाड़ों में तेज बारिश के चलते एकाएक नाले में भारी पानी आ गया जिससे यह कार बह गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नाले से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नालो और रपटों में पानी आने के दौरान उसको पर नहीं करें. पुलिस के चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम डालकर नालों और रपटों को पार कर रहे हैं जिसके चलते आए दिन हादसे देखने को मिल रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.