Friday, September 4, 2026

देखिए विडियो: यहां झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बने SDRF जवान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज दिनाँक 10 अक्टूबर 2024 को पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।

प्रशिक्षण के दृष्टिगत पूर्व से ही झील में तैनात SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया। SDRF टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से उक्त युवक *ऋषि, उम्र 26, निवासी- नैनीताल* तक पहुँच बनाकर उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से निकाला गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.