भोंपूराम खबरी। आज 24.11.2024 को CT विकास, रेसुब/चौकी/रुद्रपुर सिटी समय 00.00 बजे से 08.00 बजे की पाली में प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात था।
दौराने ड्यूटी गाड़ी संख्या 14120 (देहरादून एक्सप्रेस) देहरादून से काठगोदाम जाने के क्रम में उक्त गाड़ी के रुद्रपुर सिटी आगमन के पश्चात काठगोदाम के लिए प्रस्थान कर रही थी कि एक यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया था।
ड्यूटी पर तैनात ऑन ड्यूटी कांस्टेबल विकास द्वारा सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसे यात्री को खींचकर बाहर निकाल और उसकी जान बचाई।




