Friday, September 4, 2026

देखिए विडियो: यहां खुलेआम पिस्टल से हवाई फायरिंग,पर्यटकों व स्थानीयों के बीच हुई मार पिटाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऋषिकेश। कार सवार चार युवकों ने हॉकी स्टिक से एक स्थानीय युवक को पीटा। लोगों को डराने के लिए कार सवार एक युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंद्रभागा पुल पर एक कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे इन कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से युवक को पीटना शुरू कर दिया।यहां मौजूद लोगों को डराने के लिए युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं कार सवार युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।वही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम और लोगो में सरेआम भय व्याप्त करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा न ही कार्यवाही में लापरवाही बरतने वालो को, अरेस्टिंग हेतु कल 12 बजे दिन तक का अल्टीमेटम दिया गया है। 12 बजे दिन तक अभियुक्तों की अरेस्टिंग ना होने पर स्वतः थाना प्रभारी ऋषिकेश व संबंधित चौकी प्रभारी पुलिस लाइन आमद करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.