Friday, September 4, 2026

देखिए विडियो: यहां एसएसपी की अभिनव पहल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पूरे राज्य में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक अभिनव प्रयोग करते हुए युवाओं के साथ होने वाले हादसे को कम करने के लिए बड़ा प्रयास किया है जिसके तहत अब पुलिस टीम युवाओं द्वारा बिना हेलमेट तथा नाबालिक रूप से ओवर स्पीड में चला रहे वाहन चालकों को ज्ञान का संदेश भी दे रहे हैं तथा अभिभावकों को भी कड़ी नसीहत देते हुए उन्हें नाबालिक बच्चों को भी दो पहिया वाहन न देने की अपील भी कर रहे है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध दून पुलिस का सख्त रुख जारी रहा विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई साथ ही सभी 352 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उनकी काउंसलिंग की गई।

एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204 ,रेश

ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, यातायात नियमो का उल्लंघन 129 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 352 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.