भोंपूराम खबरी। पर्यटन नगरी मसूरी में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही माल रोड के साथ ही अन्य जगहों पर भी जलभराव होने से आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही केंपटी फॉल में भी जमकर बारिश का कहर दिखाई दिया।
मूसलाधार बारिश से जहां सड़कों पर जगह-जगह मलवा आ गया है वही विश्व प्रसिद्ध केंपटी फॉल भी उफान पर है और प्रशासन द्वारा आसपास के दुकानदारों और पर्यटकों को केंपटी फॉल में जाने की अनुमति नहीं दी गई है




