Friday, September 4, 2026

देखिए: विडियो पुलिस ने ऐसे सिखाया चलती कार के बोनट पर बैठ स्टंट कर रहे युवक को सबक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चलती कार के बोनट पर बैठ स्टंट कर युवक ने बनाया वीडियो, दूसरा खिड़की पर लटका, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबकRoorkee Viral Video News: इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर दो युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहे थे।

जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।उत्तराखंड के रुड़की में दो युवकों को चलती कार में स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। साथ ही कार को सीज कर दिया है। बृहस्पतिवार को इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर एक युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहा था।

जबकि दूसरा खिड़की पर लटका हुआ था। जान खतरे में डालकर स्टंट करने की वीडियो दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।पुलिस ने दोनों की पहचान कर गिरफतार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई पर दोनों युवक माफी मांगने लगे और भविष्य में स्टंट न करने की बात कही। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शाकिर निवासी रसूलपुर व शाहरुख निवासी लाठरदेवा, झबरेड़ा का चालान किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.