भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में हिट एंड रन का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कल्याण बदलापुर स्टेट हाइवे के चिखलोली इलाके में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के सदस्यों को कार से कुचलने की कोशिश की। कार सवार ने अपनी गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 1 की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए है। मीडिया खबरों के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को कार सवार ने अंजाम दिया है। घटना अंबरनाथ के जांभूळ नाके के पास हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।




