Friday, September 4, 2026

दूसरी डोज लगवाने वालों को किया जायेगा पुरस्कृत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वैक्सिनेशन की धीमी पड़ चुकी गति को बल देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। जिसमे मंगलवार को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाने वाले लोगों को लक्की ड्रॉ द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा। जिसमे हर बूथ पर दो लोगो को विशाल पुरस्कार दिये जायेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज लगवाने वालों को पुरस्कृत करने का फैसला किया। जिसकी जानकारी सभी पार्षदों को सोमवार को दी गई। एएनएम दीपा जोशी ने बताया कि टीकाकरण क गति को बल देने के लिए जागरूकता अभियान के तहत विभाग की ओर से वैक्सीनेट लोगो को पुस्कृत किये जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर दो लोगो को सम्मानित लक्की ड्रा द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की धीमी गति को फिर से बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये निर्णय लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.