Saturday, September 5, 2026

दून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून में अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसका ट्रायल किया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इन इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को हरी झंड़ी दिखा दी है। सीएम ने आज गुरुवार को रेंजर ग्राउंड से इन बसों को रवाना किया है। इन बसों के लिए रूट और किराया चिन्हित किया गया हैं।

नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की।ये इलेक्ट्रीक बसे देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भरेंगी। ये बसें पूरी तरह हाईटेक हैं। 25 सीटर इस बस का देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.