Friday, September 4, 2026

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं सहित दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

Share

Advertisement

 

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को दुर्लभ प्रजाति के आठ कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुखविर की सूचना पर शनिवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर मार्ग स्थित कनटोपा गांव में वन्य जीव तस्करी में लिप्त थाना भोट रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी विशाल पुत्र सतपाल और पवन कुमार पुत्र मुकेश कुमार को दबोच लिया। इनके कब्जे से 16 किलो वजनी एक बड़ा और सात छोटे कछुए बराम किये गये। ये दोनों बिलासपुर क्षेत्र से कछुओं को लाकर बेचने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद किये गये कछुए उन्होंने बिलासपुर क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले कुछ लोगों से खरीदे थे जिन्हें बेचने के लिए वह कनटोपा जा रहे थे। पुलिस ने दोनों का सम्बंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चन्द्र त्रिपाठी, वन आरक्षी भुवन चन्द्र मेलानी, दिनेशपुर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल, अशोक और चंदन आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.