Friday, September 4, 2026

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, जानें भारत में किन-किन चीजों पर पड़ा प्रभाव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वन डाउन हो गए हैं। इससे विमान सेवाओं से लेकर रेलवे और अन्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं। दुनिया भर के कई देश इससे प्रभावित हुए हैं। भारत भी इसे आउटेज से प्रभावित हुआ है। इंटरनेट के वैश्विक आउटेज ने भारतीय उपमहाद्वीप को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आइये जानते हैं भारत में इस आउटेज का क्या प्रभाव पड़ा है।

विमान सेवाएं प्रभावित

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के बाद भारत में कई एयरलाइंस को अपने परिचालन में व्यवधान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कई उड़ानों को रोक दिया गया है। उड़ानों के चेक-इन से लेकर टिकट बुकिंग तक में समस्या हो रही है। इसके अलावा भारत में बैंकिंग सेवाओं पर भी असर देखने को मिला है।

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

एक्स पर एक बयान में स्पाइसजेट ने कहा, “हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट प्रदान करने में एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। हमें हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या का समाधान हो जाने पर हम आपको सूचित करेंगे। आपके धैर्य एवं सहयोग के लिए धन्यवाद।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया बयान

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट किया, “वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.