Saturday, September 5, 2026

दुखद: डॉ प्रदीप अदलखा के भाई डॉ.गगन का निधन, शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक नारायण दास अदलखा के सुपुत्र डॉ गगन अदलखा का निधन हो गया है। बता दें कि डॉ. गगन प्रमुख चिकित्सक डॉ प्रदीप अदलखा के भाई हैं। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि डॉ. गगन की तबीयत लंबे समय से खराब थी। मई में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें वैटिंलेटर पर रखा गया। करीब दो माह तक जिन्दगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आज दोपहर उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर राजनीतिक, सामाजिक व गैर-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक प्रकट करने वालों में विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सुरेश परिहार, गुरमीत सिंह, राजकुमार फुटेला, मीना शर्मा, सुरेश कोली, बिट्टू शर्मा, सुनील यादव, सुशील यादव, रोहित मित्तल, नरेंद्र अरोरा, भारत भूषण चुघ, मनोज मित्तल, हिमांशु चंदोला आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.