Friday, September 4, 2026

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने मकर सक्रांति पर बाटी खिचड़ी

Share

Advertisement

रुद्रपुर। मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति(रजि.) के द्वारा नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर, खेड़ा रुद्रपुर में खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया, क्षेत्र के तमाम लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया वही इस अवसर पर जानकारी देते हुए दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मकर सक्रांति उपलक्ष्य में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया है और उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से पूरे भारत और नेपाल में किसी ना किसी रूप में मनायी जाती है जब सूरज पौष मास में मकर राशि में आता है तो यहां पर्व मनाया जाता है इस मौके समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी, महामंत्री अमन सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, विजय बीरबल, नरेश शर्मा, पंकज दास गुप्ता, विकास सक्सेना, प्रथम सक्सेना, शाह आलम, सोमिन, विक्रांत, पूर्वी समेत समिति के अनेको लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.