Friday, September 4, 2026

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया तीसरा स्थापना दिवस

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरि, रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति का तृतीय स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टोक्यो पैरा ओलम्पिक में वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन करने वाले कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। इससे पूर्व समिति की अध्यक्ष रीना जौहरी व समिति के महामंत्री अमन सिंह ने मनोज सरकार को बुके भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक सुरेश जौहरी की स्मृति पर दीप प्रज्वलित कर व फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज सरकार ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को समिति के 3 वर्ष पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी व समिति के प्रति हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अध्यक्ष रीना जौहरी ने पिछले कार्याे की समीक्षा करते हुऐ सभी को 2020-21 में समिति के द्वारा किये गए कार्याे की जानकारी दी। बताया कि दिव्य देवभूमि कल्याण समिति का गठन 15 सितंबर 2018 को हुआ था।  जिसके बाद समिति के द्वारा समाजिक कार्याे में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
वही समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कहा कि समिति ने तीन साल जिस तरह समाज की सेवा की है। उससे प्रभावित होकर आज समिति से जुड़कर लोग समाज के प्रति अपना दायित्व समझ रहे हैं उससे आने वाले समय मे समाजहित में कई कार्य किये जायेंगे।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी, महामंत्री अमन सिंह, विकास सक्सेना, वीरेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार गिरी, संजीव गुम्बर, कृपा नंदन मिश्रा, अनिल सिंह, विक्रांत जौहरी, पंकज दास गुप्ता, नासिर हुसैन, सुरेश कुमार बागी, कृष्ण कुमार कराटे, संजीव सक्सेना, मिन्टू जौहरी, दीपक गौतम, चंदन गौतम, नीरज, भानू, राजू, राहुल सक्सेना समेत समिति के अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.