Friday, September 4, 2026

दिव्यांगों की समस्या निस्तारण को शिविर आयोजित 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर में बुधवार को दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र पर 62 दिव्यांग जनों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान दिव्यांगों का कोविड टीकाकरण भी किया गया।
जिला चिकित्सालय के डॉ  पीसी पंत ने दस अस्थि दिव्यांग के प्रमाण पत्र बनाए और आठ दिव्यांगों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में रेफर किया। विशेषज्ञ डॉ गौरव अग्रवाल ने 22 मानसिक दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाए और 10 लोगों को हल्द्वानी रेफर किया। नेत्र चिकित्सक डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने पांच दृष्टिबाधित सर्टिफिकेट बनाएं और छह लोगों को सुशीला तिवारी रेफर किया। कान-नाक-गला विशेषज्ञ  डॉ आरके सिन्हा ने चार मूक बधिर दिव्यांगजन के सर्टिफिकेट बनाए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 20 दिव्यांग जनों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराया गया। साथ ही केंद्र के स्टाफ द्वारा लगभग 40 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया। इस मौके पर केंद्र के नोडल अधिकारी सतीश कुमार चौहान, अक्षय कुमार, पारस,  बलवंत सिंह, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम दीपा जोशी, रेनू दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन कुरैशी, दिलीप सरकार आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.