Friday, September 4, 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किये ट्राईसाईकिल और अन्य सहायक उपकरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किये। इस दौरान नौ दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल, दो लोगों को कान की मशीन और एक व्हील चेयर प्रदान की गयी।

विधायक ठुकराल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकार हरसंभव मदद पहुंचा रही है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार हमेशा खुले मन से काम करती आयी है आगे भी दिव्यांगजनों को हरसंभव मदद पहुंचायी जायेगी। इस अवसर पर लाभान्वित होने वाले दिव्यांगजनों में पुष्पा सरकार, कमला, तालेवर, संतोष, सिदरा, सोनी, निर्मल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राजवती, विश्वास अरोरा, दिलीप, सरोज आदि शामिल थे। वही कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार, नोडल अधिकारी सतीश चौहान, विपिन शर्मा, आनन्द शर्मा, बंटी कोली, राजीव चौहान, नीलेश चौहान, मीनाक्षी चौहान आदि मौज़ूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.