Friday, September 4, 2026

दिल के मरीजों को दिल्ली की दौड़ से मुक्ति, कुमाऊं मंडल के शहर रुद्रपुर के द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक बाईपास सर्जरी प्रारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दिल के मरीजों को दिल्ली की दौड़ से मुक्ति, कुमाऊं मंडल के शहर रुद्रपुर के द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक बाईपास सर्जरी प्रारम्भ।

सेहत के क्षेत्र में कामयाबी के पथ पर रुद्रपुर शहर के द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक सर्जन डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा और उनकी टीम ने 12 जनवरी को 74 वर्षीय मरीज की सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी पूर्ण की। सर्जरी के बाद मरीज पूर्णतया स्वस्थ है तथा 5 दिनों के बाद दिनांक 17 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है ।

सर्जरी के बाद डॉ जितेन्द्र ने बताया कि मरीज को चेस्ट पेन था, तथा मरीज की एंजियोग्राफी की गई जिसमें मरीज की तीनों नसें ब्लाक मिली, इसके चलते मरीज का दिल केवल 40 प्रतिशत ही काम कर रहा था । मरीज की हालत को देखते हुये डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा

द्वारा मरीज को बाईपास सर्जरी कराने का सुझाव दिया गया । डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा

ने बताया कि आपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयी और मरीज उनकी टीम की निगरानी में है एवं पूर्णतया स्वस्थ है एवं अब घर पर है, इसके उपरान्त डा0 जितेन्द्र मोहन शर्मा की टीम द्वारा दिनांक 19 जनवरी को एक अन्य मरीज की भी बाईपास सर्जरी करी है, जो कि अब स्वस्थ है तथा उसकी भी आज दिनांक 23.01.2024 को अस्पताल से छुट्टी दे दी है ।

अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक छाबड़ा ने बताया कि अस्पताल में पहले से ही दिल के मरीजों के लिये एंजियोग्राफी एवम एंजियोप्लास्टी की व्यवस्था थी, परंतु बहुत से मरीज ऐसे थे जिनको सर्जरी की आवश्यकता होती थी जो पूरे कुमाऊ मंडल में अभी तक कार्डियक सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी जिसके लिये मरीजों को दिल्ली जैसे शहरों में जाना पड़ता था । अब द मेडिसिटी अस्पताल में हृदय सर्जरी की पूरी व्यवस्था है अब मरीजों को बाई पास जैसी सर्जरी के लिये शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, साथ ही यह सर्जरी आयुष्मान कार्ड के द्वारा भी कराई जा सकेगी ।

मरीज आज दिनांक 23.01.2024 को पुनः अस्पताल में दिखाने आया तो मरीज को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अस्पताल प्रबंधन ने उनके बेहतर स्वास्थय की कामना की । इस अवसर पर निदेशक डा0 दीपक छावड़ा, डा0 अंजू छावड़ा, राहुल चंद, डा0 जितेन्द्र मोहन शर्मा, डा0 अभीषेक सकवारिया, नर्सिंग स्टाफ संजय, अंकित, ज्योत्सना एवं नीमा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.