Friday, September 4, 2026

दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से राहत, अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मानसून की दस्तक के बाद अब देश भर के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। इस बीच आज भी कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य राज्यों के बात करें तो यूपी के भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में बारिश हो सकती है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जुड़ी खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

दक्षिण के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां मौसम विभाग ने केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के तीन उत्तरी जिलों में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 9 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं रविवार को भी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। दिल्ली में अगले कई दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.