Friday, September 4, 2026

दिल्‍ली NCR के 60 स्‍कूलों में बम की सूचना से खलबली, इंटरपोल से मदद लेने की तैयारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्‍ली के दर्जनों स्‍कूलों में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पुलिस और प्रशासन के साथ ही बच्‍चे एवं उनके अभिभावक भी चिंताग्रस्‍त हो गए हैं. पुलिस ने कुछ स्‍कूलों में जांच पूरी होने और वहां कुछ न मिलने की बात कही है.

देश की राजधानी दिल्‍ली के दर्जनों स्‍कूलों में बम होने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. संबंध‍ित स्‍कूलों में पुलिस के साथ ही बॉम्‍ब स्‍क्‍वॉड और स्‍नीफर डॉग की टीम को भेजा गया है. इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के दस्‍ते को भी मौके पर भेजा गया है. दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट के पास 60 स्‍कूलों से बम होने की सूचना को लेकर कॉल आया है. वहीं, कई नामी-गिरामी स्‍कूलों में बम की सूचना पर अन्‍य स्‍कूलों में भी एहतियातन सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. दिल्‍ली के शीर्ष अधिकारियों ने अभिभावकों और बच्‍चों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, अभी तक की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

दिल्‍ली-एनसीआर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. द्वाराका और बसंत विहार स्थित दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल (DPS Dwarka) में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. चाणक्‍यपुर में स्थित संस्‍कृति स्‍कूल में भी बम होने की सूचना मिली है. दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. सभी स्‍कूलों के परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्‍ता और अग्निशमन विभाग का दस्‍ता भी मौके पर पहुंच चुका है. दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बम की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. नोएडा के भी एक स्‍कूल में बम होने की सूचना मिली है. इस तरह दिल्‍ली-एनसीआर के 60 बड़े स्‍कूलों में बम की सूचना से खलबली मची हुई है. दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्‍कूल परिसर को खाली करवाकर सर्च किया जा रहा है, ताकि यदि कहीं बम हो तो उसे निष्क्रिय किया जा सके.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तकरीबन 6:10 बजे द्वारका स्थित दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल (DPS) में बम होने की सूचना दी गई थी. स्‍कूल में बम होने की सूचना से दिल्‍ली पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन-फानन में दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही बम निरोधक दस्‍ता (Bomb Disposal Squad) और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद है. दूसरी तरफ, बम की तलाश में डीपीएस में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि स्थिति का पता लगाया जा सके।

इन स्‍कूलों को मिली धमकी

DPS Mathura Road

DPS Vasant kunj

DPS Dwarka

DPS Noida sec 30

DPS Greater Noida

Mother mary, Mayur Vihar

Sanskriti, Chankyapuri

DAV school Shresth Vihar

Amity Saket

Springdales Pusa Road

Sri Ram world school Dwarka

St Thomas Chawla

GD Goinka, Sarita Vihar

Sachdeva Global School Dwarka

DAV Vikaspuri

BGS international school Dwarka

Ramjas rk puram

NKBPS, ROHINI

प्रीत विहार स्थित Hillwoods अकादेमी

Ryan international school

इन स्‍कूलों में बम की सूचना

बुधवार सुबह दिल्ली के 8 स्कूलों में बम होने की PCR कॉल मिलने से दिल्‍ली पुलिस हरकत में आ गई. यह कोई साजिश है या किसी की शरारत, फिलहाल दिल्‍ली पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. नई दिल्ली जिला के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में स्थित संस्कृति स्कूल, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में स्थित मदर मैरी स्‍कूल, द्वारका और बसंत विहार DPS स्कूल में बम होने की सूचना से खलबली मच गई. इसे अलावा डीएवी स्‍कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल (साकेत) में भी बम होने की सूचना मिली है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित डीपीएस में भी बम होने की सूचना मिली है. अभी तक कुल 14 स्‍कूलों में बम होने की सूचना मिली है. सभी संबंधित स्‍कूलों के बच्‍चों को घर भेज दिया गया है।

दिल्‍ली पुलिस को मिली थी सूचना

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डीपएस द्वारका से स्‍कूल में बम होने की सूचना मिली थी. सूचना के तत्‍काल बाद दिल्‍ली पुलिस की टीम के साथ बॉम्‍ब डिस्‍पोजल स्‍क्‍वॉड और अग्निशमन विभाग की एक टीम को मौके पर भेज दिया गया है. साथ में दमकल की गाड़ियां भी डीपीएस द्वारका पहुंच गई हैं. फिलहाल पूरे स्‍कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि बम के बारे में स्थिति स्‍पष्‍ट हो सके. दूसरी तरफ, स्‍कूल में बम होने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.