Saturday, September 5, 2026

दिल्ली से लापता कारोबारी का रुद्रपुर में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दिल्ली से अपहृत एक कारोबारी का शहर की दुर्गा धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक के पुत्र ने दिल्ली में पिता के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के नगली विहार, निकट शिव पब्लिक स्कूल निवासी सुरेश पंत शव सोमवार शाम को दुर्गा धर्मशाला में बरामद हुआ।

दिल्ली से लापता कारोबारी का रुद्रपुर में मिला शव

 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त हुयी और पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मामले में पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक सुरेश पंत बैग बनाने का काम करते थे और 21 नवम्बर 2022 की दोपहर से लापता थे। उसके पुत्र मुकुल पंत ने 24 नवम्बर 2022 को नार्थ दिल्ली सदर बाजार थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। दर्ज रिपोर्ट में मृतक के पुत्र ने कहा था कि उसके पिता 21 नवम्बर को दोपहर 2 बजे घर से बैंक और उसके बाद अन्य काम से नवादा जाने को कहकर गये थे। शाम साढ़े सात बजे उन्होंने घर पर फोन करके बताया कि वह वापस आ रहे हैं। रात करीब पौने नौ बजे कर्मचारी राहुल के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि सुरेश पंत के साथ बड़ा हादसा हो गया है। उसके बाद से उनका फोन बंद हो गया और वह घर भी नहीं लौटे। मुकुल पंत ने पिता के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस और परिजन तभी से सुरेश पंत की तलाश कर रहे थे। मृतक दिल्ली से यहां कैसे पहुंचा इस सम्बंध में पुलिस छानबीन कर रही है। मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गयी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.