Friday, September 4, 2026

दिल्ली से गोवा की फ्लाइट में महिला का यौन उत्पीड़न, हरियाणा का युवक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राजधानी दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में एक महिला ने अपने सह-यात्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में बुधवार को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ये घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे से 1 बजकर 20 मिनट के बीच एयर इंडिया की उड़ान में हुई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी।

क्या हुआ फ्लाइट में?

दिल्ली के निवासी 28 साल की पीड़िता महिला ने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उसकी बगल में बैठे शख्स ने कंबल ओढ़ लिया और इसके बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। FIR के मुताबिक, फ्लाइट में आरोपी ने जानबूझकर पीड़िता की तरफ कंबल को खोलकर रखा था।

हरियाणा के पानीपत का है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, जब फ्लाइट गोवा के दक्षिण में स्थित डाबोलिम में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी तो इसके बाद महिला ने आरोपी सह-यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न के तहत लगाई गई धारा) और धारा 79 (किसी महिला का शील भंग करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य, जिनमें अपमान, आपत्तिजनक इशारे या वस्तुएं, और गोपनीयता का उल्लंघन शामिल हैं) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.