Saturday, September 5, 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल में पौधरोपण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा मार्ग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रांगण में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी द्वारा पौधरोपण किया गया। महिंद्रा टीम के हेड सत्येन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ सीएसआर प्लांटेशन ड्राइव के तहत डीपीएस स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया । इस अभियान के तहत उनके द्वारा 150 पौधे डीपीएस रुद्रपुर को उपहार स्वरूप दिए गए और प्रकृति के प्रति बच्चों को जागरूक किया।

यहाँ सत्येंद्र कुमार, राजेश चंद, योगेश यादव, प्रेमानंद दास, सुनील सुयाल, अनिल चौधरी, भुवन बिष्ट, कमल बिष्ट, नवीन सिंह नयाल उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य तथा बच्चों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.