Friday, September 4, 2026

दिन में मिलेगी सूरज से राहत लेकिन रात में बढ़ेगी ठंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते दिनों से मौसम के तापमान में गिरावट जारी है हालांकि दिन में धूप के निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी ये सिलसिला बदस्तूर जारी रह सकता है। जबकि रात में लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सुबह के समय ग्रामीण और खुले क्ष्रेत्रों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

नवंबर माह के अंत से ही सुबह और शाम को तापमान में गिरावट आने लगी जो दिसंबर के शुरुआत में और अधिक गिरने लगी बता दे कि नवंबर माह के अंत में रात्रि के समय जहां 12 से 13 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहता था वहीं वर्तमान में 10 डिग्री सेल्सियस से भी निचे गिरा है। शनिवार को रुद्रपुर में 9 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा। स्थानीय निवासी बलवंत के मुताबिक सुबह के समय सर्दी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की गर्मी के आगे दिन के समय सर्दी गायब हो जाती है। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है जिससे दिन में सूरज की गर्मी से लोगो को सर्दी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों रात के समय तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सिंह ने बताया कि सुबह के समय ग्रामीण और मैदानी इलाकों में कोहरा देखने को भी मिल सकता है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद अगर बरसात होती है तापमान में और अधिक गिरावट देखी जा सकती है। डॉ सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के समय 22 से 23 डिग्री और रात के समय में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। रात की ठंड से बचाव के लिए डॉ. गौरव अग्रवाल ने अलाव, गर्म कपड़े और ठंडी पेय और खाद्य पदर्थों से दूर रहने की हिदायत दी है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.