Friday, September 4, 2026

दानपुर में विधायक ने चौपाल लगा सुनी समस्याएं 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  दानपुर स्थित जेएमके एनक्लेव कालोनी नी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
कालोनीवासियों ने विधायक ठुकराल को बताया कि जेएमके एनक्लेव मेन रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त है जिसके चलते कालोनीवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जल निकासी की व्यवस्था न हीं होने से बरसात का पानी सड़कों में जमा हो जाता है जिससे भीषण गंदगी का सामना करना पड़ता है। ठुकराल ने शीघ्र सड़क और नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विकास शर्मा, नरेश चन्द्र, राकेश सिंह, हरकेश सिंह, बंटी कोली, सन्नी पुनियानी, आनन्द प्रसाद, मनोज कुमार, दिनेश शाह, चन्द्र सिंह, हेमंत गौरव, अशोक, संजय, महेन्द्र, रोहित, महेश, कपिल, चंदन मंदीप वर्मा आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.