Friday, September 4, 2026

दानपुर में दिखे तेंदुए के बच्चे तो दिनेशपुर में हाथी का झुंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।   उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय की काशीपुर रोड स्थित ग्राम दानपुर में तेंदुए के दो बच्चे दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उन्हें भगाया तो वह खेतों में छिपे। इधर, दिनेशपुर रोड पर भी हाथियों का झुंड आ गया। जिस पर वन विभाग और लोगों ने उन्हें जंगल में खदेड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुओं की आवाजाही आबादी क्षेत्र में बढ़ रही है, इसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ ही जहां पर तेंदुए आ रहे हैं गश्त की जा रही है।

तराई के जंगलों से आबादी में जंगली जानवरों का आने का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम को नानकमत्ता में चार साल के बच्चे की तेंदुए के हमले से मौत हो गई थी। उधर देर रात काशीपुर रोड स्थित ग्राम दानपुर में तेंदुए के दो बच्चे दिखाई दिए। इसका पता चलते ही स्थानीय नागरिक राकेश जोशी और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुओं की खोजबीन शुरू करते हुए वन विभाग को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि लोगों को देखकर दोनों तेंदुए के बच्चे धान के खेत में छिप गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.