Friday, September 4, 2026

दस साल में नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डाः मोहन खेड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने वार्ड नं. 40 मेट्रोपोलिस, वार्ड नं. 19 उत्तरी खेड़ा, एवं ट्रांजिट कैम्प वार्ड नं. दो में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल जनसंपर्क किया और कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान जगह जगह मेयर प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत के लिए आश्वस्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी की नुक्कड़ सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी रही।

नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले सीएम धामी के राज में भ्रष्टाचार की हदें पार हो चुकी है। रूद्रपुर नगर निगम इसका उदाहरण है। पिछले दस सालों में भाजपा के मेयर सिर्फ कोरी घोषणाएं करके जनता को बरगलाते रहे। दस सालों में दोनों मेयर किच्छा रोड से कूड़े का ढेर तक नहीं हटा सके। कूड़े को हटाने के नाम पर करोड़ों का बजट ठिकाने लगा दिया गया। मेयर के हटने के बाद जिलाधिकारी ने प्रशासक रहते हुए मात्र तीन माह में ही कचरे के ढेर से निजात दिला दी। मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के पास विकास की सोच नहीं है, ये सिर्फ जनता को लूटना जानते हैं। मलिन बस्तियों में जो पैसा विकास पर लगना चाहिए उसे बड़ी बड़ी कालोनियों में लगा दिया गया। मलिन बस्तियों के विकास का पैसे को भी बंदरबार करके ठिकाने लगा दिया गया। जनता को लूटने वाली भाजपा सरकार अब स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटने की कोशिश कर रही है। अडानी को खुश करने के लिए भाजपा सरकार पूरे देश को बेचने पर तुली है। मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी स्मार्ट मीटर की खूबियां गिना रहे हैं, उन्हें शायद यह नहीं पता कि मलिन बस्तियों में रह रहे तमाम गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके पास अभी तक स्मार्ट फोन तक नहीं है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लाकर जनता से बिजली भी छीनने की कोशिश की जा रही है। मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने रूद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी पूरी कर ली है, कई गोदामों में करोड़ों के स्मार्ट मीटर स्टॉक किये गये हैं। लेकिन कांग्रेेस किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगी। चाहे इसके लिए जेल ही क्यों ना जाना पड़े। मेयर ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 25 जनवरी को रूद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस का परचम लहरायेगा और रूद्रपुर के विकास का नया सवेरा होगा।

नुक्कड़ सभाओं में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता का त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस का मेयर ही रूद्रपुर महानगर को विकास की नई उंचाईयों पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि दस साल रूद्रपुर की जनता भाजपा के मेयर का कार्यकाल देख चुकी है। दस साल पहले जो समस्याएं शहर में थी आज भी जस के तस है। न जाम से छुटकारा मिला ओर न ही जलभराव से निजात मिल पायी। हर चुनाव में जुमले फैंकने वाले भाजपा नेता आज फिर संकल्प पत्र नाम से झूठ का पुुलिंदा लेक आये हैं। जनता अच्छी तरह जानती है कि इन वायदों में से कोई भी पूरा नहीं होने वाला। शहरवासियों पर जब भी दिक्कत आयी है तो भाजपा के नेता शहर से गायब हो जाते हैं, उनका फोन तक नहीं उठता। जनता इन जुमलेबाजों को अब इस चुनाव में करारा सबक सिखायेगी।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा, राजेश कुमार, देवेन्द्र शाही, योगेश चौहान जयदीप सिंह, संजीव राठौर, गौरव मुल्तानी, मनीष कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.